विश्व हिन्दू परिषद का दीपावली स्नेह मिलन, सहभोज एवं धर्म योद्धा सम्मान समारोह
विश्व हिन्दू परिषद का दीपावली स्नेह मिलन, सहभोज एवं धर्म योद्धा सम्मान समारोह
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : विश्व हिन्दू परिषद नवलगढ़ की ओर से दीपावली स्नेह मिलन, सहभोज व धर्म योद्धा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, संस्कृति उत्थान व पर्यावरण संरक्षण का सजीव उदाहरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता के तहत जातिगत व आर्थिक भेदभाव भुलाकर सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। संस्कृति उत्थान के तहत अनुशासन व मर्यादा में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण के तहत कार्यक्रम में प्लास्टिक का किसी भी रूप में उपयोग नहीं किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक रामकुमार सिंह राठौड़ ने की।
मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सह प्रमुख धर्म प्रसार प्रेमसिंह राजावत थे। जिला मंत्री जयराज जांगिड़ व योगिश्वर महादेव सिद्धपीठ की साध्वी योगश्री नाथ विशिष्ट अतिथि थे। श्यामसुंदर सेकसरिया ने प्रणवोच्चार, एकात्मकता मंत्र व विजय महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रखण्ड मंत्री सुरेश कुमावत ने मंचस्थ अतिथियों का परिचय करवाया। सुमित रूंथला ने गीत व कनक कच्छावा ने धार्मिक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया ने जादू के विभिन्न आइटम प्रस्तुत किए। जिसमें रस्सी को दो टुकड़ों में काटकर फिर जोड़ देना, खाली केटली में से पानी निकालना, कोरे कागज को पांच सौ के नोट में परिवर्तित करने जैसे अनेक हैरतअंगेज कारनामे प्रस्तुत किए।

संरक्षक रामकुमार सिंह राठौड़ ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। मुख्य उद्बोधन प्रेमसिंह राजावत ने दिया। जिला मंत्री जयराज जांगिड़ व साध्वी योगश्री नाथ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। दीनानाथ रूंथला ने धार्मिक अंताक्षरी करवायी। प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर धर्म योद्धा सम्मान के तहत धर्म रक्षा में अतुलनीय योगदान देने के लिए बनवारी लाल रणवां डुण्डलोद, डॉ भास्कर बी रावल डुण्डलोद, शिवरतन मुरारका, डॉ शिखरचंद जैन, बृजलाल मारोठिया, वैद्य पवन शर्मा, शिवकरण जानू, दादी परिवार व रामावतार बील का धर्म योद्धा के रूप में अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा डाॅ गणेश गुप्ता, डॉ अशोक चतुर्वेदी, डॉ हेमंत गुप्ता, डॉ सुनील गुप्ता, डॉ सुरेश भास्कर, गिरधारी लाल इंदोरिया, सत्यनारायण पाटोदिया, नरेश चिरानिया, सीए जितेंद्र वर्मा, सुभाष चंद्र भूत डुण्डलोद व सुनील भगेरिया को प्रशस्ति पत्र उनके घर भिजवा कर सम्मानित किया जाएगा। प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन गोविन्द मिश्र ने किया।
कार्यक्रम में डॉ दयाशंकर जांगिड़, श्रीकांत मुरारका, प्रखण्ड उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वामी, सहमंत्री अनिल बिरोलिया, मातृशक्ति संयोजिका अनिता कुमावत, कृष्णकांत डीडवानिया, सुभाष सिंह कच्छावा, नरोत्तम शर्मा, हरीराम सैनी, विश्वनाथ जोशी, सज्जन जोशी, अजय किशोर चिरानिया, डॉ गिरधारी लाल, मेजर डीपी शर्मा, त्र्यंबकेश्वरमणि त्रिपाठी, नेमीचंद शर्मा, डॉ आनंदीलाल, जेआर चोबदार, प्रो सीएस राजावत, ममता घोड़ेला, किरण राजावत, अनुसिया रूंथला, मीना सेकसरिया सहित सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1885584


