नवलगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विराट पथ संचलन आज
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नवलगढ़ खंड द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आज 26 अक्टूबर को विराट पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। नगर संघचालक विश्वनाथ जोशी के अनुसार, स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण दोपहर 3 बजे महर्षि मंगलदत्त संस्थान (नई नगरपालिका के सामने) पर होगा। यहां से पथ संचलन नगर के मुख्य मार्गों से होकर पुनः इसी स्थान पर समाप्त होगा। खंड कार्यवाह विनोद कुमार जाखड़ ने बताया कि संचलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नवलगढ़ खंड के 10 मंडलों के स्वयंसेवक इसमें भाग लेंगे। नगर कार्यवाह कमल किशोर पंवार ने बताया कि संचलन से पहले नगर की विभिन्न शाखाओं में इसका अभ्यास किया गया था। नगरवासियों में इस संचलन को लेकर काफी उत्साह है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1885584


