स्वदेशी से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत : विधायक सहारण
आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन में बोले — अब भारत गोली के बदले गोला चलाने में सक्षम
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के चूरू स्थित आवास पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हरलाल सहारण मौजूद रहे।
देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा – सहारण
विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना आत्मनिर्भर भारत अब साकार होता दिख रहा है। उन्होंने कहा -“मेक इन इंडिया के जरिए देश की पहचान दुनिया में बनी है। अब भारत अपने स्वदेशी उत्पादों से न केवल आत्मनिर्भर बन रहा है बल्कि रोजगार सृजन में भी अग्रणी है।” सहारण ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत की ताकत दिखा दी।“पहले सैनिकों के सिर काटे जाते थे तो सरकारें चुप रहती थीं। अब भारत गोली के बदले गोला चलाने की ताकत रखता है,”
उन्होंने कहा।
बसंत शर्मा बोले – आत्मनिर्भरता ही विकास की कुंजी
जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का जो संकल्प लिया है, वही भारत को विश्व की बड़ी ताकत बना रहा है। उन्होंने कहा -“आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश बन चुका है। डिजिटल ट्रांजेक्शन में भी सबसे आगे है।” उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि दीपावली के पांच दिनों में भारतीयों ने पाकिस्तान की कुल जीडीपी के बराबर खरीदारी की, यह भारत की आर्थिक शक्ति को दर्शाता है।

सम्मेलन में शामिल हुए कई नेता और कार्यकर्ता
कार्यक्रम में प्रधान दीपचंद राहड़, उपजिला प्रमुख महेंद्र न्यौल, विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, नेताप्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, जिला उपाध्यक्ष मोहन खारड़िया, जिला मंत्री दीनदयाल सैनी, रचना कोठारी, धर्मेंद्र राकसिया, विजय कस्वां, निर्मल सैन, राकेश तालणिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया। सम्मेलन की शुरुआत भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व वंदे मातरम से हुई, जबकि समापन जन गण मन से किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1972117


