खेतड़ी के बबाई से 51 निशानों की बूढधाम यात्रा शुरू:शहरवासियों ने श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा, शुक्रवार से वार्षिक मेले का शुभारंभ
खेतड़ी के बबाई से 51 निशानों की बूढधाम यात्रा शुरू:शहरवासियों ने श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा, शुक्रवार से वार्षिक मेले का शुभारंभ
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बबाई स्थित रामायण सत्संग मंडल ने बूढधाम बालाजी के लिए अपनी पांचवीं निशान यात्रा का शुभारंभ किया। बबाई से नौरंगपुरा के बूढधाम के लिए रवाना हुई इस यात्रा में 51 निशान शामिल थे। सेढवाले बालाजी मंदिर में पंडित मनोज जोशी ने मुख्य यजमान पवन मावंडिया और गणेशा सेन से निशानों की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा करवाई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने निशानों और बाबा बजरंग की सामूहिक आरती की।
मंडल के सदस्य 51 निशान लेकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए बबाई के मुख्य मार्गों से होते हुए बूढधाम के लिए प्रस्थान किया। निशान यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यह यात्रा क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का केंद्र मानी जाती है।
पवन मावंडिया ने बताया कि बूढधाम बालाजी मंदिर में शुक्रवार से दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। इस दौरान मंदिर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले में कुश्ती दंगल का भी आयोजन होगा, जिसके लिए मेला कमेटी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है।
इस अवसर पर उमेश गुप्ता, राकेश मावंडिया, विजेश सैनी, दिलीप लांबा, राजवीर सिराधना, राजेंद्र सिराधना, दक्ष तिवाड़ी, महेंद्र खटाणा, यश शर्मा, विक्की मावंडिया, सुनील ताखर, यश मावंडिया, विनोद पंसारी, डॉ. प्रदीप सुरोलिया सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1930460

