खेजड़ी काटते समय पेड़ से गिरा किसान:रतनगढ़ के लूंछ गांव में 38 वर्षीय सांवताराम ढाका की मौत
खेजड़ी काटते समय पेड़ से गिरा किसान:रतनगढ़ के लूंछ गांव में 38 वर्षीय सांवताराम ढाका की मौत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
रतनगढ़ : रतनगढ़ तहसील के लूंछ गांव में खेजड़ी छांगते समय 38 वर्षीय किसान पेड़ से गिर गया, जिसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रतनगढ़ पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना को लेकर मृतक के रिश्ते में भाई ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने बताया कि रतनगढ़ के गांव लूंछ निवासी 50 वर्षीय रिछपाल ढाका ने रिपोर्ट दी है कि उसके चाचा का 38 वर्षीय पुत्र सांवताराम ढाका बुधवार को खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इस दौरान वह खेजड़ी पर चढ़कर उसकी कटाई कर रहा था कि अचानक नीचे गिर गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039688


