[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में राज्य मंत्री झाबरसिंह खर्रा का भव्य अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में राज्य मंत्री झाबरसिंह खर्रा का भव्य अभिनंदन

विधायक हरलाल सहारण और जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान सरकार के शहरी विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबरसिंह खर्रा के चूरू आगमन पर शुक्रवार को सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। विधायक हरलाल सहारण और भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री झाबरसिंह खर्रा को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की रीढ़ – झाबरसिंह खर्रा

अभिनंदन समारोह में मंत्री खर्रा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की असली शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार आमजन के विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित है। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा शिविरों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हजारों लोगों को राहत मिली है। आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी लोकहित के कार्य इसी तरह जारी रहेंगे।

“जमीनी नेता हैं मंत्री झाबरसिंह खर्रा” – विधायक सहारण

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि मंत्री झाबरसिंह खर्रा एक किसान के पुत्र हैं, जो जमीनी स्तर की समस्याओं को भलीभांति समझते हैं। मंत्री बनने के बाद से उन्होंने जनता के हित में कई योजनाएं शुरू कर कार्यकुशलता की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सपनों को साकार करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है।

सरल, सौम्य और जनहितैषी नेता – बसंत शर्मा

भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने मंत्री खर्रा को सरल, सौम्य और जनहितैषी नेता बताते हुए कहा कि वे हर कार्यकर्ता और आमजन से सहजता से जुड़ते हैं। उनके चूरू आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और जिले के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी है।

अनेक पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता फतेहचंद सोती, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत, जिला प्रमुख वंदना आर्य, उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, प्रधान दीपचंद राहड़, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, नरेन्द्र काछवाल, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, वरिष्ठ नेता डॉ. महेश शर्मा, जिला मंत्री प्रभा धंधावत, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेन्द्र राकसिया, महेश मिश्रा, श्रीराम पीपलवा, मोहनलाल गढ़वाल, ओमसिंह शेखावत, राजीव शर्मा, नीरज जांगिड़, रजत शर्मा, जयपालसिंह टकणेत, रवि आर्य, सम्पत सिंह राठौड़, नारायण बेनीवाल, राकेश औझा, सोहन सहारण, आकाश सैनी, सुनील ढाका, मनोज गढ़वाल, अजय तंवर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles