कांवट में हार्डवेयर दुकान में लगी आग:लाखों का सामान जलकर राख, 1 घंटे बाद पहुंची अग्रिशमन
कांवट में हार्डवेयर दुकान में लगी आग:लाखों का सामान जलकर राख, 1 घंटे बाद पहुंची अग्रिशमन
कांवट : कांवट कस्बे के नीमकाथाना रोड पर स्थित धनलक्ष्मी आयरन स्टोर नामक हार्डवेयर की दुकान में बीती रात आग लग गई। इस घटना में दुकान का लगभग 50 से 60 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है। दुकान मालिक कमल धन्नाका ने बताया कि बीती रात करीब एक बजे एक यात्री ने अन्य दुकानदार को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद उस दुकानदार ने कमल धन्नाका के परिवारजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कमल धन्नाका, उनके परिजन और कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और थोई थाना पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचित किया।
अग्निशमन वाहन लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे, तब तक लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। इस अग्नि हादसे में दुकान और गोदाम की इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के दौरान कांवट कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034483

