[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में निर्माणाधीन बाजार से वायर और मशीन चोरी:सामान कट्टे में भरकर ले गया चोर, सीसीटीवी में आते-जाते नजर आया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में निर्माणाधीन बाजार से वायर और मशीन चोरी:सामान कट्टे में भरकर ले गया चोर, सीसीटीवी में आते-जाते नजर आया

सीकर में निर्माणाधीन बाजार से वायर और मशीन चोरी:सामान कट्टे में भरकर ले गया चोर, सीसीटीवी में आते-जाते नजर आया

सीकर : सीकर के कोतवाली थाना इलाके में निर्माणाधीन मार्केट से लाखों रुपए के वायर और मशीन चोरी होने का मामला सामने आया है। रात के समय एक चोर आया। चोर मार्केट में लगे वायर और कई मशीनों को चुराकर कट्टे में डालकर ले गया। इस संबंध में मार्केट मालिक ने अब कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबलपुरा निवासी कुलदीप सिंह ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया- सीकर में फतेहपुर रोड पर पासपोर्ट कार्यालय के पास उनके मार्केट का काम चल रहा है। वर्तमान में यहां पर बिजली फिटिंग का काम हो रहा था। सारा सामान खुले में ही पड़ा हुआ था। रात के समय यहां चोर आया। इसने वहां लगी वायरिंग को उखाड़ लिया। इसके साथ ही वहां पर रखी ड्रिल मशीन, कॉपर वायरिंग के बंडल और कट्टर चोरी करके ले गया।

सीसीटीवी में दिखी वारदात

जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए गए तो उनमें चोर आते हुए और फिर चोरी करने के बाद कट्टे में सामान ले जाते हुए नजर आ रहा है। चोर चोरी करने के बाद पहले बाहर आता है। इसके बाद गेट के नजदीक कट्टे को ढूंढता है, जब उसे कट्टा मिलता हैं तो कट्टे में डालकर पूरा सामान ले जाता है। बता दें कि जिस फतेहपुर रोड पर चोरी की यह वारदात हुई वह सीकर की मुख्य सड़कों में से एक है। इसके बावजूद चोर ने यहां पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Related Articles