माली सैनी समाज संस्था, मण्डावा ब्लॉक, झुंझुनूं कार्यकारिणी का विस्तार, नई ऊर्जा के साथ संगठन मजबूती
माली सैनी समाज संस्था, मण्डावा ब्लॉक, झुंझुनूं कार्यकारिणी का विस्तार, नई ऊर्जा के साथ संगठन मजबूती
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : माली सैनी समाज संस्था, मण्डावा ब्लॉक की कार्यकारिणी का विस्तार जिला अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री के निर्देशानुसार ब्लॉक अध्यक्ष संजय सैनी अलसिसरिया एवं महामंत्री संजय सैनी निराधनू की आपसी मंत्रणा से किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारी में दिनेश सैनी बिसाऊ को संगठन मंत्री,सूर्यकान्त सैनी बिसाऊ को ब्लॉक प्रभारी, आनंद सैनी बिसाऊ ब्लॉक मंत्री ,मनीष सैनी, बिसाऊ व दीनदयाल सैनी, बिसाऊ को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
ब्लॉक महामंत्री संजय सैनी निराधनू ने कहा कि नई कार्यकारिणी के जुड़ने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और समाज के उत्थान हेतु जनहितकारी योजनाओं को और गति मिलेगी। जिला अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री व ब्लॉक अध्यक्ष संजय सैनी अलसिसरिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की एकता और समर्पण से ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है।माली सैनी समाज संस्था लगातार शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।वही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के सिद्धांतों पर चलने और समाज सेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1885575


