श्रीराम कथा के छठे दिन धर्मदास जी महाराज ने किया वन गमन प्रसंग का वर्णन
श्रीराम कथा के छठे दिन धर्मदास जी महाराज ने किया वन गमन प्रसंग का वर्णन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : कस्बे में चल रही श्रीराम कथा के छठे दिन व्यास पीठ पर विराजमान अयोध्या धाम से पधारे परम पूज्य धर्मदास जी महाराज ने प्रभु श्रीराम के वन गमन एवं विभिन्न मार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
आज की कथा में मुख्य यजमान के रूप में लालजी बियानी एवं उनकी धर्मपत्नी अनीता बियानी ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। पूजा कार्य पंडित दयाराम शास्त्री द्वारा संपन्न करवाया गया।
कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पवन बुटोलिया, सत्यनारायण पाटोदिया, राजू कोलसियावाला, पुष्कर कोलसियावाला, भरत मुरारका, सज्जन सोनी, डॉ. शिखर चंद जैन, भाजपा नेता विकेश कुलहरी, प्रो. जगदीश प्रसाद कड़वासरा, विशाल पंडित, रमेश कुमार यादव, सज्जन जोशी, श्रीकांत पारीक, विश्वनाथ केरूवाला, प्रो. गिरधारी लाल वर्मा, किशन लाल शर्मा, सुरेश कुमावत, अभिनेश भारद्वाज, अखिलेश भारद्वाज, संतोष मुरारका, त्रयंबकेश्वर त्रिपाठी, शकुंतला देवी, बनवारी लाल कोलसियावाला, संतोष देवी, पंकज पांडे, लक्ष्मीकांत, शशिकांत शर्मा, शंकर लाल सैनी, सुनील सामरा, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कथा के दौरान धर्मदास जी महाराज ने जीवन में सत्य, धर्म और मर्यादा के पालन का संदेश देते हुए कहा कि श्रीराम के आदर्श आज भी मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। कथा के अंत में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने भक्ति रस में डूबकर आनंद अनुभव किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2039252
