चिड़ासन गांव में ओवरफ्लो हो रही सोलर ट्यूबवेल की टंकी:एक महीने से व्यर्थ बह रहा पानी, विभाग के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, ग्रामीण परेशान
चिड़ासन गांव में ओवरफ्लो हो रही सोलर ट्यूबवेल की टंकी:एक महीने से व्यर्थ बह रहा पानी, विभाग के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, ग्रामीण परेशान
चिड़ावा : चिड़ासन गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर परमं धनम् राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित एक सोलर ऊर्जा ट्यूबवेल से पिछले एक महीने से मीठा पानी लगातार व्यर्थ बह रहा है। तकनीकी खराबी की वजह से पूरा दिन ट्यूबवेल की टंकी भरकर ओवरफ्लो होती रहती है।
ग्रामीणों के अनुसार, ये समस्या लगभग एक महीने से बनी हुई है। ट्यूबवेल में तकनीकी खराबी के चलते प्रतिदिन सैकड़ों लीटर मीठा पानी बर्बाद हो रहा है, जो चिंता का विषय है।
पीएचडी विभाग के अधिकारियों को व्हाट्सएप के माध्यम से तस्वीरें भेजकर इस बारे में सूचित भी किया जा चुका है। हालांकि, अब तक किसी भी संबंधित विभाग के कर्मचारी या अधिकारी ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया है।
एक ओर जहां देश के कई हिस्सों में लोग पीने के पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं, वहीं चिड़ासन में ये महत्वपूर्ण संसाधन व्यर्थ बह रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस ट्यूबवेल की तकनीकी खराबी को जल्द से जल्द सुधारा जाए ताकि मीठे पानी की बर्बादी को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039980


