[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोजगार मेले में नहीं पहुंचे युवा, प्रचार-प्रसार की कमी:कलेक्टर के पहुंचने पर निजी संस्थानों के छात्रों को बुलाया गया, प्लेसमेंट के लिए कई कंपनी आई थी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोजगार मेले में नहीं पहुंचे युवा, प्रचार-प्रसार की कमी:कलेक्टर के पहुंचने पर निजी संस्थानों के छात्रों को बुलाया गया, प्लेसमेंट के लिए कई कंपनी आई थी

रोजगार मेले में नहीं पहुंचे युवा, प्रचार-प्रसार की कमी:कलेक्टर के पहुंचने पर निजी संस्थानों के छात्रों को बुलाया गया, प्लेसमेंट के लिए कई कंपनी आई थी

चिड़ावा : चिड़ावा में प्रशासन और एक निजी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित रोजगार मेला प्रचार-प्रसार के अभाव में फीका रहा। स्टेशन रोड स्थित कृष्णा ग्रेटर मैरिज गार्डन में लगे इस मेले में उम्मीद से कम बेरोजगार युवा पहुंचे।

रोजगार मेले में नहीं पहुंचे युवा

मेले के शुभारंभ से पहले ही कार्यक्रम स्थल पर निजी शिक्षण संस्थाओं के छात्रों ने कुर्सियों पर कब्जा कर लिया, जिससे अन्य बेरोजगार युवाओं को खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। प्लेसमेंट एजेंसियों के कर्मचारी भी उम्मीद के मुताबिक युवाओं के न पहुंचने से खाली बैठे नजर आए। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने बताया- ये रोजगार मेला रोजगार कार्यालय के माध्यम से आयोजित किया गया है, जिसमें जिलेभर के युवाओं को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जानकारी मिलने पर ज्यादा युवा मेले का लाभ उठाने पहुंचेंगे।

युवाओं से मेले में आने की अपील

कलेक्टर ने ये भी बताया- मेले में 12 से ज्यादा कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आई हैं जो युवाओं की योग्यता के अनुसार नौकरी के अवसर प्रदान कर रही हैं। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आग्रह किया।

Related Articles