[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साइबर क्राइम से बचाव पर जागरूकता अभियान:पुलिस ने टॉक शो के जरिए बताए बचने के उपाय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

साइबर क्राइम से बचाव पर जागरूकता अभियान:पुलिस ने टॉक शो के जरिए बताए बचने के उपाय

साइबर क्राइम से बचाव पर जागरूकता अभियान:पुलिस ने टॉक शो के जरिए बताए बचने के उपाय

बिसाऊ : बिसाऊ पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए एक अभियान शुरू किया। इसी कड़ी में राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक स्कूल में एक टॉक शो का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने किया। टॉक शो के दौरान थाना के हैड कॉन्स्टेबल आलमगीर खान ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और यह आमजन के लिए चिंता का विषय है, खासकर युवा इसके अधिक शिकार हो रहे हैं।

खान ने स्टूडेंट्स को समझाया कि साइबर अपराधी इंटरनेट, कंप्यूटर और मोबाइल जैसे तकनीकी साधनों का उपयोग करके किए जाते हैं। ये छोटे गांवों से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैले हुए हैं। अपराधी ठगी के लिए नए-नए तरीके खोजते रहते हैं। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर भी साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं, जहां वे किसी बड़े संगठन का अधिकारी बनकर डराते और धमकाते हैं।

ऐसे किसी भी कॉल से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। तुरंत पुलिस को इसकी सूचना देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधों की शुरुआत हैकिंग से हुई थी, जिसके बाद मेलवेयर और अब धमकी देकर ठगी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध होता है, तो उसे तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए। पुलिस को सूचना मिलते ही खाते को तुरंत फ्रीज कर दिया जाएगा, जिससे चुराई गई राशि को बचाया जा सके। इस अवसर पर स्कूल संरक्षक महेश सिंह सिहाग सहित विजय सिंह और नितिन पूनिया सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles