बसपा का नगर निकाय, पंचायत चुनावों में भागीदारी का ऐलान:’बसपा चली गांवों की ओर’ अभियान की जानकारी दी, कांशीराम साहेब को दी श्रद्धांजलि
बसपा का नगर निकाय, पंचायत चुनावों में भागीदारी का ऐलान:'बसपा चली गांवों की ओर' अभियान की जानकारी दी, कांशीराम साहेब को दी श्रद्धांजलि

नीमकाथाना : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने नीमकाथाना में अपने संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहेब का 19वां परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस मौके पर बसपा कार्यालय, चिंकारा कैंटीन के पास छावनी में एक श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिला एवं विधानसभा कार्यकारिणी के सदस्यों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
‘बसपा चली गांवों की ओर’ कार्यक्रम
बसपा सीकर के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने बताया- आगामी नगर निकाय और पंचायत राज चुनावों में बसपा पूरी तरह से भागीदारी निभाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए ‘बसपा चली गांवों की ओर’ कार्यक्रम के तहत बूथ सेक्टर का काम गांव-गांव जाकर लोगों से मिलकर और उनकी समस्याओं से अवगत होकर किया जा रहा है। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने मान्यवर कांशीराम जी के जीवन संघर्ष और उनके सामाजिक व्यवस्था परिवर्तन के प्रयासों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में रामावतार मोखरिया (जिला प्रभारी), रमेश महरानियां (जिला प्रभारी), सुभाष जोरम (जिला उपाध्यक्ष), विनोद डोसीवाल (जिला महासचिव), रामचंद्र सैनी (विधानसभा प्रभारी), बनवारी खंडेलवाल (विधानसभा प्रभारी), मौजी राम (विधानसभा अध्यक्ष), सुरेंद्र सैनी मावंडा (विधानसभा महासचिव), बद्री प्रसाद वीबीएफ, मोहन भूपेश, राजेंद्र कटारिया, हरसी राम, भगवान सहाय बौद्ध, सतपाल भारती, शिव चंद फंडा, प्रकाश सैनी, वेदप्रकाश देवत, मनीष सैनी, घनश्याम सैनी, शुभम चोपड़ा और अशोक सैनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और मान्यवर साहेब को पुष्प अर्पित किए।