आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला आयोजित
भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जनजागरण का संदेश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रूस्तम अली खान
सरदारशहर : विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों की “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला” का आयोजन पींचा गेस्ट हाउस में हुआ। कार्यशाला में 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती का लाभ जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा कि भारतीय उत्पाद अब विश्व स्तर पर पहचान बना रहे हैं, जबकि जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर बल दिया।
नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी ने सेवा पखवाड़े में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की।
अभियान संयोजक नरेश सहारण ने कार्यक्रमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में भैरोंसिंह राजपुरोहित, लालचंद मुंड, ईशर राम डूडी, दीपक शर्मा, श्योकरण पोटलिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन गिरधारीलाल पारीक ने किया।