[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोविंदपुरा गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा की मौत:स्कूल में बेहोश हुई, डॉक्टर ने साइलेंट अटैक की आशंका जताई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गोविंदपुरा गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा की मौत:स्कूल में बेहोश हुई, डॉक्टर ने साइलेंट अटैक की आशंका जताई

गोविंदपुरा गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा की मौत:स्कूल में बेहोश हुई, डॉक्टर ने साइलेंट अटैक की आशंका जताई

सीकर : सीकर के पलसाना कस्बे के गोविंदपुरा गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। 16 साल की छात्रा को स्कूल से बेहोशी की हालत में पलसाना के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गोविंदपुरा की टीम राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता खेलकर लौटी थी। मंगलवार को गांव में रैली निकाली गई। रैली पूरी होने के बाद छात्रा मोनिका मीणा जब क्लास में जा रही थी, तभी वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी।

साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई

स्कूल स्टाफ तुरंत छात्रा को अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने बताया कि मोनिका स्कूल आने तक पूरी तरह स्वस्थ थी और सहपाठियों ने भी उसे सामान्य बताया। मोनिका चार बहनों में सबसे छोटी थी। पिता का 13 साल पहले निधन हो चुका है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62