[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी:धोद थाने में दर्ज कराई शिकायत, आरोपी को दुबई तक भेजी थी नकद राशि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी:धोद थाने में दर्ज कराई शिकायत, आरोपी को दुबई तक भेजी थी नकद राशि

मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी:धोद थाने में दर्ज कराई शिकायत, आरोपी को दुबई तक भेजी थी नकद राशि

धोद : धोद थाना क्षेत्र में मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। नेतड़वास निवासी देवेंद्र कुमार ने धोद थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी देवेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि मार्च 2024 में सवाई माधोपुर के पिलु खेड़ा निवासी दिलराज सिंह मीणा ने उनसे संपर्क किया था। दिलराज ने मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस धोखाधड़ी में भीलवाड़ा के बरदपुरा निवासी सागर सिंह मीणा भी शामिल था।

आरोपियों पर विश्वास करके देवेंद्र ने अपने परिचितों दुगोली निवासी विजय बगडिय़ा, नुआ निवासी शक्ति सिंह, हिमाचल निवासी अंशुल ठाकुर और उत्तराखंड निवासी मुनीत से पैसे लेकर उन्हें दिए। दिलराज सिंह मीणा ने अलग-अलग तारीख पर घर आकर नकद और बैंक लेनदेन के जरिए रकम ली।

दुबई भी भेजी थी नकद राशि

देवेंद्र के ने बताया कि सागर सिंह मीणा को दुबई में भी नकद राशि दी गई थी। इसके अलावा, झुंझुनूं निवासी सचिन, झुंझुनूं निवासी राहुल और पंजाब निवासी रणजीत सिंह के लिए भी आरोपियों को रकम ट्रांसफर की गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली और आरोपियों ने पैसे वापस करने से इनकार कर दिया, तो देवेंद्र कुमार ने धोद थाने में शिकायत दर्ज कराई। धोद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62