[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओवरटेक करते समय बिगड़ा बाइक का संतुलन:सड़क पर गिरी विवाहिता, ​सिर में चोट; हायर सेंटर किया रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ओवरटेक करते समय बिगड़ा बाइक का संतुलन:सड़क पर गिरी विवाहिता, ​सिर में चोट; हायर सेंटर किया रेफर

ओवरटेक करते समय बिगड़ा बाइक का संतुलन:सड़क पर गिरी विवाहिता, ​सिर में चोट; हायर सेंटर किया रेफर

चूरू : चूरू जिले के गांव मोती का बास के पास रविवार को गाड़ी को ओवरटेक करते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में बाइक पर सवार 30 वर्षीय विवाहिता मंजू सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पति राकेश घायल पत्नी को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन और रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए, जिससे इमरजेंसी वार्ड में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

परिजनों ने बताया कि कालियासर निवासी 40 वर्षीय राकेश अपनी पत्नी मंजू के साथ बाइक पर गांव से चूरू किसी काम से आ रहा था। इसी दौरान मोती का बास के पास आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक करते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे मंजू सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई।

गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

हादसे के बाद पति राकेश घायल पत्नी को निजी वाहन से डीबी अस्पताल लेकर पहुंचा। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने उसका इलाज किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट और हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

अस्पताल पुलिस चौकी को दी सूचना

हादसे की सूचना इमरजेंसी वार्ड स्टाफ की ओर से अस्पताल पुलिस चौकी को भी भिजवाई गई। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62