[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो पिकअप की टक्कर में ड्राइवर की मौत:चूरू-दूधवाखारा के बीच एनएच-52 पर हादसा, आलू और पशुचारे से भरी थीं गाड़ियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दो पिकअप की टक्कर में ड्राइवर की मौत:चूरू-दूधवाखारा के बीच एनएच-52 पर हादसा, आलू और पशुचारे से भरी थीं गाड़ियां

दो पिकअप की टक्कर में ड्राइवर की मौत:चूरू-दूधवाखारा के बीच एनएच-52 पर हादसा, आलू और पशुचारे से भरी थीं गाड़ियां

चूरू : चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र में एनएच-52 पर दो पिकअप की टक्कर में एक ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा चूरू और दूधवाखारा के बीच हुआ। दोनों गाड़ियों में आलू की बोरियां और पशुचारा भरा था।

मृतक की पहचान चौमूं निवासी शिवा नाई (30) के रूप में हुई है। हादसे के बाद हाईवे एंबुलेंस उन्हें डीबी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पिकअप मालिक सरदारशहर निवासी ठाकरमल भाट ने बताया कि पारिवारिक काम के चलते उन्होंने करीब पांच-सात दिन पहले अपनी पिकअप शिवा नाई को चलाने के लिए दी थी। शिवा ने कल शाम गाड़ी में आलू की बोरियां भरी थीं। कुछ बोरियां राजगढ़ में और बाकी चूरू में उतारनी थीं।

राजगढ़ में बोरियां उतारने के बाद शिवा बची हुई बोरियां लेकर चूरू जा रहे थे। इसी दौरान उनकी पिकअप की पशुचारे से भरी दूसरी पिकअप से टक्कर हो गई। शिवा की मौके पर ही मौत हो गई।

पिकअप मालिक को हादसे की जानकारी गाड़ी पर लिखे मोबाइल नंबर पर आए फोन से मिली। इसके बाद वे डीबी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल चौकी से हेड कांस्टेबल पटमल ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके अस्पताल पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62