सावर बस-स्टैंड पर ब्रेकर की-मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन:कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं; ग्रामीणों ने फिर आंदोलन की चेतावनी दी
सावर बस-स्टैंड पर ब्रेकर की-मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन:कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं; ग्रामीणों ने फिर आंदोलन की चेतावनी दी
सरदारशहर : सरदारशहर तहसील के सावर गांव के मुख्य बस स्टैंड पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों के मुताबिक, सरदारशहर से हनुमानगढ़ जाने वाले मेगा हाईवे पर स्थित बस स्टैंड पर ब्रेकर नहीं है। यहां हर समय हादसों की आशंका बनी रहती है।
अनिल करवा ने बताया कि गांव का मुख्य बस स्टैंड होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। बस स्टैंड के दोनों तरफ दुकानें हैं, जहां ग्रामीण और राहगीर आते-जाते हैं। इसके बावजूद तेज रफ्तार वाहनों को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया। यहां कई बार हादसे हो चुके हैं।
शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं और आंदोलन भी कर चुके हैं। लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने आम लोगों की सुरक्षा के लिए बस स्टैंड पर जल्द स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में फिर आंदोलन करेंगे।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान अनिल भाकर, भंवरलाल लोहार, मुकेश भाकर, जयप्रकाश स्वामी, मुकेश सिहाग, विकास सिहाग, अनिल कुमार, अनिल सैन, मदनलाल भाकर, पवन सिहाग और साहबराम सिहाग सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2518159


