[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में खेलकूद प्रतियोगिता से सरपंच का नाम गायब:राजपूत सभा ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, लोगों ने जताया आक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में खेलकूद प्रतियोगिता से सरपंच का नाम गायब:राजपूत सभा ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, लोगों ने जताया आक्रोश

फतेहपुर में खेलकूद प्रतियोगिता से सरपंच का नाम गायब:राजपूत सभा ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, लोगों ने जताया आक्रोश

फतेहपुर : फतेहपुर के सेखीसर गांव में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में पंचायत के सरपंच का नाम शामिल न करने पर राजपूत सभा ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया है। यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय सेखीसर में आयोजित की जा रही है। श्री राजपूत सभा फतेहपुर के महामंत्री जैनेंद्र सिंह ने बताया कि बीकानेर संभाग स्तरीय इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के अन्य प्रतिनिधियों के नाम तो छपवाए गए, लेकिन पंचायत के सरपंच बजरंग सिंह का नाम नहीं लिखा गया। इससे सेखीसर गांव के लोगों में आक्रोश है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच गांव का प्रथम व्यक्ति होता है। सरपंच का नाम न होने से सेखीसर गांव की जनता के साथ-साथ तहसील के संपूर्ण राजपूत समाज में भी आक्रोश है। राजपूत समाज ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

इस प्रकरण को लेकर प्रशासन से निवेदन किया गया है कि संबंधित विद्यालय स्टाफ पर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन देने वालों में जितेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, गंगा सिंह, प्रभात सिंह, प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, रघुवीर सिंह, नरपत सिंह, शिवराज सिंह, नरेंद्र सिंह, युवराज सिंह, शीशपाल सिंह, राजू सिंह, भवानी सिंह और प्रवीण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62