फतेहपुर में 24 घंटे में 31.4 एमएम बारिश:रात में तापमान गिरा, फसलों को नुकसान
फतेहपुर में 24 घंटे में 31.4 एमएम बारिश:रात में तापमान गिरा, फसलों को नुकसान
फतेहपुर : फतेहपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान 31.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोमवार सुबह और बीती रात हुई इस बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। हालांकि, खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलों को नुकसान पहुंचा है। कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, सोमवार दिन में 17.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि रात में 14.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस तरह कुल 31.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।
बारिश के साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। बीती रात इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसान शंकर प्रजापत ने बताया कि इस समय खेतों में फसल कटाई का काम चल रहा है, लेकिन बारिश के कारण कटी हुई फसलें खराब हो गई हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2000428


