[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेजेटी यूनिवर्सिटी की साक्षी जांगिड़ का सरकारी नौकरी में जेईएन पद पर चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेजेटी यूनिवर्सिटी की साक्षी जांगिड़ का सरकारी नौकरी में जेईएन पद पर चयन

जेजेटी यूनिवर्सिटी की साक्षी जांगिड़ का सरकारी नौकरी में जेईएन पद पर चयन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़ेवाला विश्वविद्यालय (जेजेटी यूनिवर्सिटी) की प्रतिभाशाली छात्रा साक्षी जांगिड़ पुत्री ओमप्रकाश जांगिड़, निवासी ग्राम दिलोई, तहसील बिसाऊ, ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। साक्षी का चयन राजस्थान सरकार के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (PHED), झुंझुनूं में जूनियर इंजीनियर (JEN) पद पर हुआ है।

साक्षी ने जेजेटी विश्वविद्यालय से डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। उसकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर डीन एकेडमिक डॉ. मधु गुप्ता, टीम प्रभारी डॉ. रामदर्शन फोगाट, रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार, तथा संपदा निदेशक इंजीनियर बी.के. टीबड़ेवाला ने साक्षी जांगिड़ को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

जेजेटी यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन डॉ. विनोद टीबड़ेवाला एवं उमा विशाल टीबड़ेवाला ने मुंबई से शुभकामनाएं प्रेषित कर साक्षी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विभाग के डॉ. मुनेश, डॉ. इरफान, डॉ. नाजिया हुसैन, डॉ. अनंत शांडिल्य और कपिल जानू सहित कई संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62