[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में 24 और बबाई में 22 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, अब 192 उम्मीदवार मैदान में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में 24 और बबाई में 22 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, अब 192 उम्मीदवार मैदान में

खेतड़ी में 24 और बबाई में 22 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, अब 192 उम्मीदवार मैदान में

खेतड़ी : पंचायत राज चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए शुक्रवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। नाम वापसी के अंतिम दिन खेतड़ी पंचायत समिति में 24 और बबाई पंचायत समिति में 22 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद दोनों पंचायत समितियों के 38 वार्डों में कुल 192 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

खेतड़ी पंचायत समिति में 113 प्रत्याशी मैदान में

खेतड़ी पंचायत समिति के चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी सुनील कुमार चौहान ने बताया कि पंचायत समिति के 21 वार्डों में 24 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए हैं। इसके बाद अब कुल 113 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वार्डवार स्थिति के अनुसार वार्ड नंबर 1 में 3, वार्ड 2 में 6, वार्ड 3 में 6, वार्ड 4 में 5, वार्ड 5 में 4, वार्ड 6 में 5, वार्ड 7 में 4, वार्ड 8 में 6, वार्ड 9 में 10, वार्ड 10 में 6, वार्ड 11 में 7, वार्ड 12 में 6, वार्ड 13 में 8, वार्ड 14 में 6, वार्ड 15 में 6, वार्ड 16 में 4, वार्ड 17 में 5, वार्ड 18 में 5, वार्ड 19 में 4, वार्ड 20 में 4 तथा वार्ड 21 में 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां वार्ड नंबर 1 और 21 में सबसे कम 3-3 प्रत्याशी हैं, जबकि वार्ड नंबर 9 में सर्वाधिक 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

बबाई में 79 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

इसी प्रकार पंचायत समिति बबाई के चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं खेतड़ी तहसीलदार सुभाष चंद्र ने बताया कि 17 वार्डों में 22 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए हैं। अब यहां कुल 79 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। वार्डवार स्थिति के अनुसार वार्ड नंबर 1 में 4, वार्ड 2 में 2, वार्ड 3 में 4, वार्ड 4 में 6, वार्ड 5 में 12, वार्ड 6 में 5, वार्ड 7 में 4, वार्ड 8 में 5, वार्ड 9 में 4, वार्ड 10 में 4, वार्ड 11 में 4, वार्ड 12 में 3, वार्ड 13 में 3, वार्ड 14 में 4, वार्ड 15 में 3, वार्ड 16 में 6 तथा वार्ड 17 में 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बबाई में वार्ड नंबर 2 में सबसे कम 2 प्रत्याशी हैं, जबकि वार्ड नंबर 5 में सर्वाधिक 12 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62