[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण जनों की उत्साही भागीदारी से 579 पौधों का रोपण कार्यक्रम संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रामीण जनों की उत्साही भागीदारी से 579 पौधों का रोपण कार्यक्रम संपन्न

ग्रामीण जनों की उत्साही भागीदारी से 579 पौधों का रोपण कार्यक्रम संपन्न

चिड़ावा : रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सार्वजनिक पौधारोपण कार्यक्रम ग्राम क्षेत्र में बड़ी उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से कुल 579 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र पालीवाल, जनप्रतिनिधि राजेश दहिया, पूनम पटवारी, रोहिताश कुमार, विजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

पालीवाल ने बताया कि इस वर्ष हुई समयानुकूल वर्षा से पौधारोपण कार्य को गति मिली है, जिससे यह अभियान निरंतर जारी है। पौधों की देखभाल हेतु ड्रिप इरिगेशन प्रणाली (बूंद-बूंद सिंचाई) स्थापित की गई है, जिससे पौधों की दीर्घकालिक वृद्धि सुनिश्चित होगी।

उन्होंने बताया कि डालमिया सेवा संस्थान पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। संस्थान का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर राजेश दहिया ने ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा -“हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल को अपना नैतिक दायित्व समझे।”

कृषि एवं वानिकी समन्वयक शुभेंद्र भट्ट ने कहा कि यह स्थल ग्राम पंचायत, ग्रामीण जन और संस्थान के सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।

ग्रामीणों ने पौधों की देखरेख का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

इस अवसर पर रणधीर, धर्मसिंह, अभय सिंह, सत्यवीर शंकर, नेतराम, गुलझारी, रामेश्वर बोरायण, जुगलाल सैन, भवानी सिंह, राजू सिंह, सुमेर सिंह, राजेंद्र मीणा, विक्रम सिंह, राजेंद्र सांखला, लक्ष्मण सांखला, बाबूलाल सिक्का, वण कुमार, मंगल सिंह, रघुवीर सिंह मीणा, संजय कुमार, महेंद्र पांडेय, विजेंद्र सांखला, प्रदीप सांखला, दयानंद, लोकराम, बजरंगलाल, नत्थूसिंह, ताराचंद लमोरिया, हेतराम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे और हरियाली संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62