[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब, ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नई दिल्लीराज्य

दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई बेहद खराब, ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू

एक्यूआई 382 पर पहुंचा, निर्माण कार्यों और खनन पर रोक; पुराने वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित

नई दिल्ली : दीपावली से पहले दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगी है। राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 तक पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने शुक्रवार से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) के तीसरे चरण की पाबंदियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। इससे पहले 2 नवंबर को ग्रैप के दूसरे चरण की पाबंदियां लागू की गई थीं।

ग्रैप-3 में ये पाबंदियां लागू

ग्रैप के तीसरे चरण के तहत धूल फैलाने वाले निर्माण कार्यों, खनन गतिविधियों और पत्थर तोड़ने वाले संयंत्रों पर रोक रहेगी। दिल्ली-एनसीआर में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

इसके अलावा सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम कराने का प्रावधान किया गया है। पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई भौतिक और ऑनलाइन माध्यम के मिश्रित रूप में संचालित की जाएगी। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए ये कदम हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने और लोगों को प्रदूषण के प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से उठाए गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62