[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थानी शिशु मंदिर में स्वर्ण जयंती समारोह के दूसरे दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थानी शिशु मंदिर में स्वर्ण जयंती समारोह के दूसरे दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न

राजस्थानी शिशु मंदिर में स्वर्ण जयंती समारोह के दूसरे दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : स्थानीय मोदी रोड स्थित राजस्थानी शिशु मंदिर के 50वें वार्षिकोत्सव स्वर्ण जयंती समारोह के दूसरे दिन विविध रंगारंग कार्यक्रमों के साथ जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता प्रथम विधानसभा अध्यक्ष स्व. पंडित नरोतमलाल जोशी की स्मृति में उनके पुत्र डॉ. विनोद शंकर जोशी के सौजन्य से आयोजित हुई।

कार्यक्रम में पहले दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त संस्थाओं एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

संस्था निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता में चावो दादी विद्या कुंज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयंती ट्रॉफी जीती, जबकि जी.बी. मोदी स्कूल द्वितीय स्थान पर रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व स्टेट कमिश्नर स्काउट मान. महेन्द्र सिंह भाटी थे तथा अध्यक्षता डॉ. एल.के. शर्मा ने की। निर्णायक मंडल में डॉ. महेश माटोलिया, डॉ. जितेन्द्र स्वामी एवं एडवोकेट अनुपम शर्मा शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।

संस्था अध्यक्ष डॉ. उमेद सिंह शेखावत ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर सचिव सज्जन कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, प्रियंका शर्मा, श्रुति शर्मा, सुशील सोनी, राजेश शर्मा, धनंजय श्रीवास्तव, अशोक वर्मा, पंकज शर्मा, कविता प्रजापत, योगेन्द्र शर्मा, अभिभावक एवं अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad