[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूनियां कॉलोनी में सड़क निर्माण पर प्रदर्शन, भ्रष्टाचार का आरोप:विकास मंच ने अनुपयोगी नाले को तोड़कर सड़क बनाने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूनियां कॉलोनी में सड़क निर्माण पर प्रदर्शन, भ्रष्टाचार का आरोप:विकास मंच ने अनुपयोगी नाले को तोड़कर सड़क बनाने की मांग की

पूनियां कॉलोनी में सड़क निर्माण पर प्रदर्शन, भ्रष्टाचार का आरोप:विकास मंच ने अनुपयोगी नाले को तोड़कर सड़क बनाने की मांग की

चूरू : चूरू की पूनियां कॉलोनी विकास मंच के सदस्यों ने शुक्रवार को पूनियां कॉलोनी आरओबी के नीचे अनुपयोगी नाले को तोड़कर सड़क बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। मंच के अध्यक्ष राजपाल दईया ने बताया कि ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के बीच नाले को पूरी तरह तोड़कर सड़क बनाने पर सहमति बनी थी। इसके तहत अधिकांश नाले को तोड़कर सड़क तैयार कर दी गई थी, लेकिन बीच में तीन दुकानदारों की कथित मिलीभगत से आधा नाला छोड़ दिया गया।

आरोप है कि इन दुकानदारों ने ठेकेदार के लोगों से साठगांठ कर अपनी दुकानों के सामने प्लेटफॉर्म बनवाया है। विकास मंच ने इसे जनहित से खिलवाड़ बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अधूरा नाला छोड़ने से सड़क चौड़ी नहीं बन पाएगी, जिससे भविष्य में आवाजाही में भारी परेशानी होगी।

विरोध के चलते ठेकेदार के कर्मचारी मौके से काम छोड़कर चले गए। मंच ने चेतावनी दी है कि यदि नाले को पूरी तरह नहीं तोड़ा गया, तो ठेकेदार को यहां काम नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर रामावतार फगेड़िया, बनवारीलाल फगेड़िया, प्यारेलाल फगेड़िया, नानूराम राठी, प्रेम सहारण, रणजीत सिंह, जयलाल भेड़ा, राजूराम पूनिया, शिशुपाल फगेड़िया, विजय पूनिया, रामचंद्र राठी, सज्जन सिंह, दिनेश मांजू, राकेश कपूरिया और अमर सिंह सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin