[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में दुर्गा पूजा महोत्सव:महानवमी पर निकली शोभायात्रा, मां दुर्गा, हनुमान, शिव-पार्वती की झांकियां सजाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में दुर्गा पूजा महोत्सव:महानवमी पर निकली शोभायात्रा, मां दुर्गा, हनुमान, शिव-पार्वती की झांकियां सजाई

खेतड़ी में दुर्गा पूजा महोत्सव:महानवमी पर निकली शोभायात्रा, मां दुर्गा, हनुमान, शिव-पार्वती की झांकियां सजाई

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के मुख्य बाजार स्थित वराही देवी मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। महानवमी के अवसर पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। महोत्सव के दौरान मंदिर में वराही देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महाआरती कर देसी घी के लड्डू का भोग लगाया गया और प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने नौ दिवसीय नवरात्र उपासना कर मंदिर में धोक लगाई। इस दौरान मंदिर प्रांगण माता के जयकारों से गूंज उठा।

व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने बताया कि ऐतिहासिक वराही देवी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मां दुर्गा, हनुमान और शिव-पार्वती की झांकियां सजाकर कस्बे का भ्रमण करवाया गया। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहे। कार्यक्रम में अमरचंद शर्मा, ग्यारसीलाल, विजेश गर्ग, अनिल गुप्ता, रजत शर्मा, रूद्र नारायण शर्मा, अविनाश, निकेश पारीक और विनोद मिश्रा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles