सेवा पखवाड़ा व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
सेवा पखवाड़ा व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
डूंडलोद : कस्बे के परसरामपुरिया गेस्ट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षणी कुलहरी मुख्य अतिथि रहीं।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ द्वारा पौधारोपण किया गया। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी मनाई गई। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने चुनरी ओढ़ाकर भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षणी कुलहरी का स्वागत किया। अपने संबोधन में हर्षणी कुलहरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और उनके नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज स्योराण, भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, भाजपा झुंझुनूं युवा मोर्चा अध्यक्ष जयवीर माठ, अजय चाहर, नगरपालिका चेयरमैन हरफूल पूनिया, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ समाजहित के संकल्प लिए और कार्यक्रम को सफल बनाया।