जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने राजस्व अधिकारियों को वीसी के जरिए ली बैठक, दिए निर्देश, एडीएम अर्पिता सोनी सहित अधिकारी रहे मौजूद
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने राजस्व अधिकारियों को वीसी के जरिए ली बैठक, दिए निर्देश, एडीएम अर्पिता सोनी सहित अधिकारी रहे मौजूद
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार को डीओआईटी वीसी सभागार में वीसी के जरिए राजस्व अधिकारियों की बैठक ली और समुचित दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि राजस्व अधिकारी राजस्व कार्यों में समयबद्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों से जुड़े प्रकरणों में समयसीमा निर्धारित करें तथा नियमित रूप से कोर्ट में समय देते हुए समुचित निस्तारण करें। इसी के साथ न्यायालयों में लंबित व विधि अनुभाग से संबंधित परिवादों में समुचित जवाब प्रस्तुत करें।
विभिन्न प्रोजेक्ट्स में भूमि अवाप्ति के प्रकरणों का त्वरितता से निस्तारण करें ताकि सुविधाओं के विस्तार के साथ आमजन को बेहतर सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविरों को लेकर निर्देश दिए कि शिविरों का समयबद्ध व प्रबंधित ढंग से आयोजन किया जाए। शिविरों में आने वाले आमजन की समस्याओं को सुनते हुए समुचित निस्तारण किया जाए। उन्होंने सुजानगढ़ एसडीएम को सालासर मेले के बेहतरीन प्रबंधन तथा साण्डन में नवरात्रों के दौरान कानून व सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों से निर्वाचन गतिविधियों की चर्चा की और बीएलओ द्वारा लॉगिन नहीं करने के प्रकरणों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने नामांतकरण, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरण, भूमि अवाप्ति, 05 वर्षों से अधिक लंबित कोर्ट प्रकरण, लंबित कुर्रेजात, आरओडब्ल्यू से संबंधित प्रकरण, जाति व मूल निवास प्रमाण-पत्र, जिला राजस्व लेखा, आंतरिक लेखा जांच निरीक्षणों के निस्तारण, एसडीआरएफ में सहायता प्रस्ताव सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर समुचित निर्देश दिए। एडीएम अर्पिता सोनी ने बैठक का संचालन करते हुए राजस्व प्रकरणों की जानकारी दी। इस दौरान चूरू एसडीएम सुनील कुमार, सरदारशहर एसडीएम रामकुमार वर्मा, डीएलआर पवन तंवर, चूरू तहसीलदार अशोक गोरा सहित अधिकारी मौजूद रहे तथा वीसी के जरिए सभी उपखंडों से राजस्व अधिकारी जुड़े रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040525


