सैनी मंदिर संस्थान झुंझुनूं की नई कार्यकारिणी गठित
संतोष सैनी बने अध्यक्ष, समाज के गणमान्य रहे उपस्थित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : बगड़ रोड स्थित सैनी मंदिर संस्थान में साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व कार्यकारिणी ने पद छोड़ने की घोषणा की, जिसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नई कार्यकारिणी में संतोष सैनी को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, मुकेश सैनी उपाध्यक्ष, लोकेश सैनी सचिव, किशोरीलाल सैनी कोषाध्यक्ष और जितेंद्र सैनी सहसचिव बनाए गए।

बैठक के दौरान सैनी समाज कल्याण संस्थान के अध्यक्ष डॉ. कमलचंद सैनी, सैनी मंदिर संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र सैनी, सचिव ओमप्रकाश सैनी, कोषाध्यक्ष रतनलाल सैनी, निवर्तमान पार्षद प्रदीप सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर विनोद सैनी (सूरत), सत्यनारायण हलकारा, लीलाधर सैनी, मुरारी सैनी, राधेश्याम सिंगोदिया, ताराचंद हलवाई, मनोज हलकारा, ताराचंद किरोड़ीवाल, दलीप सैनी, रोहन सैनी, रामकरण सिंगोदिया, सुरेश सैनी, संजय किरोड़ीवाल, राजेश हलकारा, सोहन पनवाड़ी, प्रमोद सैनी, राजेश दैया, राकेश लाला, अनिल सतरावला, विजेंद्र सैनी,पिंटू सैनी समेत सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040645


