प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत का कमल कांत शर्मा के नेतृत्व मे किया स्वागत
आगमन पर प्रभारी मंत्री का भाजपा ने मण्डल अध्यक्ष शर्मा की अगुवाई में किया स्वागत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : नेक्स्ट जनरेशन जी एस टी अभियान के तहत भाजपा द्वारा कर सरलीकरण को लेकर आयोजित जिला स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने के लिए झुंझुनूं प्रवास पर आए जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत का शहर के परमवीर पीरू सिह सर्किल पर भाजपा नगर मण्डल कार्यकर्ताओं द्वारा मण्डल अध्यक्ष एव जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा की अगुवाई में स्वागत अभिनंदन किया गया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत का माला, साफा, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया ।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, युवा नेता मुरारी सैनी, भाजपा सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, पार्षद नरेंद्र शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, रामनिवास सैनी, दीपक स्वामी, खलील सिलावट, सौरभ पुरोहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040712


