जेजेटी के विद्यार्थियों ने माय भारत पोर्टल पर किया पंजीकरण
देश के प्रधानमंत्री से मिलने की ललक
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने बुधवार को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद करने की कड़ी में जुड़ने के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “माय भारत पोर्टल” पर आयोजित विकसित भारत क्विज और विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 एक राष्ट्रव्यापी पहल है जिसका उद्देश्य भारत के भविष्य को आकार देने वाले युवाओं को जोड़ना और उन्हें नेतृत्व के अवसर प्रदान करना है जिसमें देश के विभिन्न पहलुओं पर ज्ञान और विकसित भारत के प्रति युवाओं के दृष्टिकोण का परीक्षण किया जाएगा।
इस पहल का मकसद युवाओं को विचार साझा करने नेतृत्व क्षमता दिखाने और विकसित भारत के विज़न में सार्थक योगदान देने के अवसर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर मधु यादव ने विद्यार्थियों को इस पोर्टल के बारे में संपूर्ण जानकारी दी और उन्हें पंजीकरण करने का तरीका बताया। उन्होंने बताया कि इस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है इसमें ऑल इंडिया से 10 हजार विद्यार्थी चयनित होंगे जिनमें से 3 हजार विद्यार्थियों को नेशनल स्तर पर चैयनित किए जाएंगे जो देश के प्रधानमंत्री से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में डॉ.मधु गुप्ता ने पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह से यादव का सम्मान किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ.अजीत कुमार, डीन एकेडमी डॉ.राम दर्शन फोगाट, डॉ महेश सिंह राजपूत, डॉ. रामनिवास सोनी सहित विश्वविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040803


