[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदार शहर में पुलिस का ‘ऑपरेशन गरिमा’:युवती को परेशान करने वाला 33 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से पीछा कर रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदार शहर में पुलिस का ‘ऑपरेशन गरिमा’:युवती को परेशान करने वाला 33 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से पीछा कर रहा था

सरदार शहर में पुलिस का 'ऑपरेशन गरिमा':युवती को परेशान करने वाला 33 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से पीछा कर रहा था

सरदारशहर : सरदारशहर में महिला सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गरिमा के तहत कार्रवाई की गई है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में एएसआई हिम्मतसिंह की टीम ने एक युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक युवती ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आसपालसर निवासी 33 वर्षीय मुंशीलाल पुत्र रामेश्वर लाल मेघवाल उसका पीछा करता है और उसे परेशान करता है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को कच्चा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

एएसआई हिम्मत सिंह ने बताया कि ऑपरेशन गरिमा का मुख्य उद्देश्य महिला अपराधों में कमी लाना और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दे रही है। पुलिस ने महिलाओं के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही है।

Related Articles