परिवार सोता रहा,घर में हुई चोरी:सुबह महिला उठी तो सामान बिखरा मिला,1 लाख रुपए और अन्य सामान चुरा ले गए चोर
परिवार सोता रहा,घर में हुई चोरी:सुबह महिला उठी तो सामान बिखरा मिला,1 लाख रुपए और अन्य सामान चुरा ले गए चोर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर के रानोली थाना इलाके के गौरियां गांव में रात के समय घर में चोरी का मामला सामने आया है। जब यह चोरी हुई तब परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोए हुए थे। सुबह जब परिवार की महिला उठी तो उन्हें सामान बिखरा हुआ मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोरों ने चोरी की वारदात गांव के जीणमाता रोड स्थित माखनलाल कुमावत के घर में की। माखनलाल की पत्नी और बच्चे के कमरे में सोए हुए थे। सुबह जब माखनलाल की पत्नी सावित्री देवी उठी तो उन्होंने कमरे के बाहर आकर देखा कि दूसरे कमरे में संदूक,अलमारी और लोहे का बक्सा खुला पड़ा है। साथ ही वहां कपड़े और अन्य सामान बिखरा हुआ है।

सावित्री देवी के अनुसार रात करीब 12 बजे बाद चोर उनके घर में घुसे हो। सुबह करीब 6 बजे सावित्री देवी को सामान बिखरा हुआ मिला। ऐसे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सावित्री देवी के अनुसार चोर उनके घर से 1 लाख रुपए नगद,2 मोबाइल और अन्य सामान चोरी करके ले गए। बता दें कि सावित्री देवी के पति माखनलाल विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। यहां गांव में सावित्री अपने बच्चों के साथ मकान में रहती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040802


