[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक:डीबी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शिनाख्त जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक:डीबी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शिनाख्त जारी

चूरू में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक:डीबी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शिनाख्त जारी

चूरू : चूरू के राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक लंबोर बड़ी गांव के पास सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। उसे डीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, करीब 30 वर्षीय यह युवक गुरुवार सुबह लहूलुहान हालत में मिला था। उसके सिर में गंभीर चोटें थीं और मौके पर काफी खून बिखरा हुआ था। 108 एम्बुलेंस के पायलट विक्रम कुल्हरी ने बताया कि सूचना मिलने पर युवक को तत्काल राजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

राजगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल दयाराम शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया।

पुलिस ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की पहचान के प्रयास कर रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles