यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा कल श्रीमाधोपुर दौरे पर:सेवा पखवाड़ा में चल रहे शिविरों का करेंगे निरीक्षण
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा कल श्रीमाधोपुर दौरे पर:सेवा पखवाड़ा में चल रहे शिविरों का करेंगे निरीक्षण
श्रीमाधोपुर : यूडीएच मंत्री एवं श्रीमाधोपुर विधायक झाबर सिंह खर्रा गुरुवार को श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वे इस दौरान ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत आयोजित विभिन्न शिविरों का निरीक्षण करेंगे।मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव सुभाष सिंह ने बताया कि मंत्री खर्रा सबसे पहले सुबह दस बजे ग्राम पंचायत गढ़टकनेत पहुंचेंगे।
यहां वे ग्रामीण सेवा शिविर का जायजा लेंगे। इसके बाद, मंत्री खर्रा सुबह 10:50 बजे अजीतगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे नगरपालिका कार्यालय में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात, वे 11:40 बजे ग्राम पंचायत लिसाड़िया जाएंगे और वहां भी ग्रामीण सेवा शिविर का जायजा लेंगे।दोपहर 12:45 बजे यूडीएच मंत्री खर्रा श्रीमाधोपुर शहर पहुंचेंगे और जांगिड़ धर्मशाला में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद, वे दोपहर 2:15 बजे अपने पैतृक गांव भारणी जाएंगे और शाम 4 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040805


