[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में मेगा पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग:मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान पर विशेष जोर, 5 दिसंबर तक संचालित होगा अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में मेगा पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग:मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान पर विशेष जोर, 5 दिसंबर तक संचालित होगा अभियान

सरदारशहर में मेगा पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग:मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान पर विशेष जोर, 5 दिसंबर तक संचालित होगा अभियान

सरदारशहर : चूरू के सरदारशहर के भादासर दिखनादा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में मेगा पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग प्रिंसिपल अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। टीचर रविंद्र पुनियां ने बताया कि इस पीटीएम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति से अवगत कराना था। साथ ही मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के तहत चलाए जा रहे पठन अभियान की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के प्रभारी केशुराम स्वामी ने बताया कि कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों में पठन दक्षता का आकलन किया जा रहा है। उन्हें पठन कौशल सिखाने के लिए चार समूहों में विभाजित किया गया है और प्रथम दो कालांश में विशेष अध्ययन सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान आगामी 5 दिसंबर तक संचालित होगा।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राजेश मीणा, गिरधारी लाल सारण, सिलोचना, दिनकर जांगिड़, प्रेमलता चौधरी, प्रियंका कासनिया, सविता पूनियां, संतोष मीणा, ममता स्वामी, दलीप जाखड़, नीतीश बेनीवाल, विकास पारीक सहित कई पेरेंट्स मौजूद रहे। ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Related Articles