ब्लैकमेल कर विवाहिता से गैंगरेप:अस्पताल जाते समय बस में मिले आरोपी ने होटल में बुलाया, साथी के साथ मिलकर किया दुष्कर्म
ब्लैकमेल कर विवाहिता से गैंगरेप:अस्पताल जाते समय बस में मिले आरोपी ने होटल में बुलाया, साथी के साथ मिलकर किया दुष्कर्म
चूरू : चूरू के दूधवाखारा क्षेत्र की 33 वर्षीय महिला के साथ शहर के एक होटल में दो लोगों ने गैंगरेप किया। महिला थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता मई 2025 को अपने परिजनों के लिए अस्पताल में खाना देने चूरू आई थी। बस में एक व्यक्ति उसके साथ चूरू आ गया। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर लोहिया कॉलेज के पीछे स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसने अपने एक साथी को भी बुला लिया।
आरोपी ने महिला को धमकी दी कि उसके साथी ने उन्हें होटल में आते देख लिया है। वह दोनों को बदनाम कर देगा। इसके बाद दोनों ने मिलकर महिला से रेप किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। डीएसपी सुनील झाझड़िया के अनुसार, आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करते रहे। इस दौरान उन्होंने कई बार उसके साथ रेप किया। आरोपी उसे नीम का थाना भी ले गए। पुलिस ने पीड़िता का डीबी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया है। महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, धमकी और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।