नीमकाथाना के जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की पदोन्नति:डॉ. अशोक दायमा बने कनिष्ठ विशेषज्ञ, शहरवासियों ने किया स्वागत
नीमकाथाना के जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की पदोन्नति:डॉ. अशोक दायमा बने कनिष्ठ विशेषज्ञ, शहरवासियों ने किया स्वागत
नीमकाथाना : राजकीय जिला कपिल अस्पताल, नीमकाथाना में नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक दायमा को कनिष्ठ विशेषज्ञ पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति की खबर पर शहरवासियों ने स्वागत किया। समाज के लोगों ने फूलमालाओं और साफा पहनाकर डॉ. दायमा का स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ. दायमा ईमानदार सेवाओं के लिए जाने जाते हैं। मरीजों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और निस्वार्थ भाव से किए गए कार्यों ने उन्हें समाज में सम्मान दिलाया है।
स्वागत समारोह में लोगों ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। उनकी पदोन्नति से अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर होगी। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर मानव कल्याण संस्थान के उपाध्यक्ष पत्रकार जुगल किशोर और महासचिव हरफूल मरोड़िया उपस्थित थे। इसके अलावा डॉ एस आर दायमा, किशन गांवली, कैलाश वर्मा, कृष्ण वर्मा, महेश वर्मा, हंसराज किलानिया, कमल नयन, इंद्राज योगी, महेंद्र चौपड़ा, हेमराज गांवड़ी और मनीष टांक सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042230


