मंदिर में चोरी से पहले की भगवान से प्रार्थना,नीमकाथाना में चांदी का छत्र ले गए दो बदमाश, सीसीटीवी में दिखे चोर की तलाश में जुटी पुलिस
मंदिर में चोरी से पहले की भगवान से प्रार्थना,नीमकाथाना में चांदी का छत्र ले गए दो बदमाश, सीसीटीवी में दिखे चोर की तलाश में जुटी पुलिस
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : मंदिर के चोरी के लिए आए दो युवकों ने पहले भगवान के हाथ जोड़कर प्रार्थना की और इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मामला सीकर जिले के नीमकाथाना थाना क्षेत्र के वार्ड 12 स्थित भेरूजी मंदिर का है। घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें मंदिर के अंदर चोर दिखाई दे रहे हैं। मंदिर पुजारी नितिन शर्मा उर्फ कालू महाराज ने बताया-गुरुवार रात को दो चोर मंदिर में घुसे। पहले तो चोर ने मंदिर में प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर से तीन चांदी के छत्र, दो कचौला, दो तांबे की घंटी, पूजा की घंटी, धूपिया और एलईडी लाइट लेकर दोनों मौके से फरार हो गए।

पुजारी ने बताया-एक महीने पहले भी इसी मंदिर में चोरी हुई थी। उस मामले का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुजारी ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। कोतवाली एसएचओ विजेंद्र सिंह ने बताया-दो चोर मंदिर के अंदर घुसकर मंदिर में लगे चांदी के छत्तर चुरा ले गए। जिसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। शनिवार को मंदिर के पुजारी कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाने के लिए आए थे। मामले की जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042137


