फतेहपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 77 मामले निपटाए:57 लाख की बीएसएनएल वसूली, डेढ़ करोड़ का मोटर दुर्घटना अवार्ड
फतेहपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 77 मामले निपटाए:57 लाख की बीएसएनएल वसूली, डेढ़ करोड़ का मोटर दुर्घटना अवार्ड

फतेहपुर : फतेहपुर में शनिवार को कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। विधि सेवा समिति फतेहपुर के सचिव विकास कुमावत ने इसकी जानकारी दी। लोक अदालत में दो बेंच का गठन किया गया। प्रथम बेंच की अध्यक्षता विकास कुमार ने की। दूसरी बेंच के अध्यक्ष सिविल न्यायाधीश अजय कुमार थे।
लोक अदालत में बीएसएनएल के ऋण और बकाया बिलों के 77 विवाद निपटाए गए। इनमें 57 लाख 61,254 रुपए की वसूली की गई। मोटर दुर्घटना दावे के चार मामलों में एक करोड़ 50 लाख रुपए का अवार्ड पारित किया गया। चेक बाउंस के 20 मामलों में लाखों रुपए की वसूली हुई। इसके अलावा वैवाहिक और पारिवारिक प्रकरणों का निस्तारण समझाइश के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रियवत जोशी, जाबिर अली, विकास शर्मा, दिनेश बेरवाल, भारत भूषण, दिलीप भोजक, एकता सोनी और शायर सिंह मौजूद रहे। इनके अलावा बैंकों के मैनेजर, अन्य कोर्ट के वकील और कर्मचारी भी मौजूद थे।