सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्पित कुमार हुवे सम्मानित
सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्पित कुमार हुवे सम्मानित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर झुंझुनूं एसपी बृजेश उपाध्याय ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्पित कुमार पुत्र महेश कुमार दौलतपुरा को प्रशंसा पत्र प्रदान किया। अर्पित ने राजस्थान सरकार के एक पोर्टल में गंभीर सुरक्षा खामी की पहचान की। इस खामी के कारण सरकारी कर्मचारियों की व्यक्तिगत जानकारियाँ जैसे बैंक डिटेल्स, आधार, पैन, वेतन और पारिवारिक जानकारी ऑनलाइन लीक हो रही थीं।
अर्पित ने सतर्कता और तत्परता से इस खामी को समय रहते रिपोर्ट किया, जिससे इसे दूर किया जा सका और लाखों कर्मचारियों की निजी जानकारी सुरक्षित हो सकी। एसपी बृजेश उपाध्याय ने इस सराहनीय कार्य के लिए अर्पित को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि “ऐसे जागरूक युवा समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।” इस अवसर पर कुलदीप और राजल भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067524


