बिशनपुरा गांव के प्रिंस कुलहरी बने लेफ्टिनेंट
बिशनपुरा गांव के प्रिंस कुलहरी बने लेफ्टिनेंट

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले के बिशनपुरा निवासी प्रिंस कुलहरी भारतीय नौसेना में चयनित होने के बाद ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गया से प्रशिक्षण प्राप्त कर अब वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। इनके पिता अमिलाल कुलहरी भी भारतीय नौसेना में MCPO पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं। दो बड़ी बहिन इंजीनियर रौनक एवं डॉ. रिंकू है। मां संगीता ने बताया कि प्रिंस की स्कूलिंग एनसीएस मुंबई से हुई तथा बाद में इन्होंने आईटी कंप्यूटर साइंस से की। रोडवेज में परिचालक पद पर रहे ताऊजी किशोर कुलहरी ने कहा कि परिवार में यह तीसरी पीढ़ी है जो लगातार देश सेवा में अपनी भूमिका निभा रही है। प्रिंस ने बचपन से ही देश सेवा का सपना देखा था. इसके लिए निरंतर प्रयास करता रहा।
प्रिंस ने बताया कि मेरे दादाजी भी भारतीय सेना में रहे थे, उसके बाद पापा, जीजाजी लेफ्टिनेंट कर्नल दिनेश चाहर, कैप्टन प्रदीप तथा बहन मेजर अनु झाझडिया भी भारतीय सेवा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। फूफाजी सीओ शिवमाल झाझडिया, जीजाजी सूबेदार मानसिंह झाझडिया (वर्तमान में अकाउंटेंट) तथा हवलदार अनिल झाझडीया (वर्तमान में व्याख्याता)भी भारतीय सेना में में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। तथा साथ ही भाई मनोज (अ.), धर्मवीर मर्चेंट नेवी, इंजीनियर रमेश तथा बहिन मंजू नर्सिंग ऑफिसर, अंजू चौधरी व्याख्याता, रेणु झाझडिया प्राचार्य भी मुझे हमेशा प्रेरित करते रहे। अपनी सफलता का श्रेय मम्मी पापा, ताऊजी ताईजी (गुलाबी,महाकोरी), भाई, भाभी (बबीता, देविका, पिंकी), बुआजी संतोष, फूफाजी, बहिन जीजाजी, नाना नानी, मामा मामी सहित संपूर्ण परिवार एवं गुरुजनों को दिया।