सीकर के अजीतगढ़ में जर्जर मकान गिरा:मकान में बिहार के लोग किराए पर रहते हैं,कोई जनहानि नहीं हुई
सीकर के अजीतगढ़ में जर्जर मकान गिरा:मकान में बिहार के लोग किराए पर रहते हैं,कोई जनहानि नहीं हुई

अजीतगढ़ : सीकर जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। यहां के अजीतगढ़ कस्बे में एक जर्जर मकान गिर गया। इस मकान में बिहार के 11 लोग किराए पर रहते थे। मकान गिरने के पहले ही वह लोग बाहर निकल चुके थे। इससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। घटना अजीतगढ़ कस्बे में अण्डेसरी मोहल्ले की है। यहां पुराने जर्जर मकान में बिहार के एक परिवार के 11 लोग किराए पर रहते थे। जो इलाके में ही काम करते हैं। देर रात उन्हें मकान के पत्थर गिरने जैसा अंदेशा हुआ। ऐसे में सभी लोग बाहर आ गए।

कुछ देर बाद ही धीरे-धीरे मकान का आधे से ज्यादा हिस्सा गिर गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। हालांकि मकान गिरने के चलते कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन अब बिहार के लोगों के सामने रहने का भी संकट आ गया।