दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू:फतेहपुर में भूमि पूजन और झंडारोपण, 22 सितंबर से होगी शुरूआत
दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू:फतेहपुर में भूमि पूजन और झंडारोपण, 22 सितंबर से होगी शुरूआत

फतेहपुर : फतेहपुर में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को कस्बे के बावड़ी गेट स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा चौक में भूमि पूजन और झंडारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पंडित प्रदीप शर्मा ने यजमान डॉक्टर अभिषेक शर्मा को विधि-विधान से पूजा करवाई। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद जोशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से नवरात्रि शुरू होगी। 1 अक्टूबर को महानवमी की धोक लगाई जाएगी। 2 अक्टूबर को विजयदशमी पर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद जोहड़े में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
कार्यक्रम में रामोतार जोशी, विमल सैन, श्यामजी जोशी, कालू बांसिया, कान्हा मंगलहारा, राहुल शर्मा, लक्ष्मीकांत जोशी, बंटी लोहिया, मोनू सैन, कपिल पारीक, विजू लोहार, सुरेश सैनी, अशोक सैनी, पीयूष केडिया, सुमित सैन, धीरज जोशी और रोहित जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।