[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धरती को हरा भरा बनाने व पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण ही मजबूत विकल्प… दर्जी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

धरती को हरा भरा बनाने व पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण ही मजबूत विकल्प… दर्जी

जन सेवक ‌ विधायक डूंगर राम गेदर के जन्म दिन पर घांघू में किया पौधारोपण.....

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू/घांघू : चूरू जिले के गांव घांघू में जन सेवक सूरतगढ़ विधायक डूंगर राम गेदर के 59वें जन्म दिन पर पौधरोपण किया गया। पौधारोपण का शुभारंभ समाजसेवी परमेश्वर लाल दर्जी ने स्थानीय श्रीबैकुंठ मुक्तिधाम परिसर में पीपल का पौधा लगाकर किया। इस मौके पर समाजसेवी परमेश्वरलाल दर्जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और धरती को हराभरा बनाने के लिए पौधारोपण आज की महत्ती आवश्यकता है। हमें धरा को सुंदर बनाने, पर्यावरण सरंक्षण व प्रकृति पोषण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना चाहिए, उन्होंने जनसेवक सूरतगढ़ विधायक डूंगर राम गेदर के स्वस्थ, सुखद और उज्जवल जीवन की कामना की। कार्यक्रम संयोजक बीरबल नोखवाल ने बताया कि घांघू के श्रीबैकुंठ मुक्तिधाम परिसर में पीपल, नीम, शीशम, बकाण सहित अन्य किस्म के पौधे लगाए गए। नोखवाल ने बताया की जन सेवक सूरतगढ़ विधायक डूंगर राम गेदर ने जन सेवा के लिए शादी नहीं की, अपने नाम से किसी भी प्रकार की सम्पति नहीं है, किसी भी मद से जो भी आय होती है जन सेवा में ही लगाते हैं। उन्होंने जन सेवा को ही जीवन का आधार बना रखा है। समाज को ऐसे उच्च व्यक्तिव के जन सेवको के जन्मदिन अवश्य मनाने चाहिए। ग्रामवासियों ने भी पौधे लगाकर जन सेवक के स्वस्थ, सुखी व दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर मिस्त्री सलीम खान, जगदीश सिहाग, साजिद बड़गुर्जर, हारून व्यापारी, रईस, बुधराम प्रजापत, दिनेश कुमार, सुनील कुमार ने पौधरोपण किया।

Related Articles