खाटूश्यामजी में व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन:व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, बैरिकेडिंग से लोग परेशान
खाटूश्यामजी में व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन:व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, बैरिकेडिंग से लोग परेशान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोनू जोशी के साथ पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने के विरोध में खाटू बाजार में व्यापारी व दुकानदार धरने पर बैठ गए और विरोध-प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू जोशी ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं।

सोनू जोशी ने कहा- प्रशासन की ओर से लगाए गए लोहे के बैरिकेड और रास्तों की नाकाबंदी से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्थाई रास्तों से गुजरने की कोशिश करने पर पुलिसकर्मी बदसलूकी और धक्का-मुक्की पर उतर आते हैं। प्रशासन ने जगह-जगह बैरिकेड और वेट लगाकर मुख्य मार्गों को ब्लॉक कर दिया है, जिससे आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही है।
खासकर भीड़भाड़ वाले दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। जोशी ने बताया कि कई बार गार्ड कर्मियों ने उन्हें और अन्य लोगों को रास्ता बदलने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर पुलिस ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह रवैया न केवल व्यापारियों, बल्कि आम जनता के लिए भी ठीक नहीं है। लोगों ने बैरिकेडिंग हटाने की मांग की है।