चूरू का हिस्ट्रीशीटर और दो साथी गिरफ्तार:रामगढ़ में व्यक्ति पर हमला कर स्कॉर्पियो से भागे थे आरोपी
चूरू का हिस्ट्रीशीटर और दो साथी गिरफ्तार:रामगढ़ में व्यक्ति पर हमला कर स्कॉर्पियो से भागे थे आरोपी

फतेहपुर : फतेहपुर के रामगढ़ में पुलिस ने एक व्यक्ति पर हमला करने के मामले में चूरू के हिस्ट्रीशीटर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। रामगढ़ थाना अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि घटना 22 जून की है। नीतेश भरतीय पुत्र निर्मल भरतीय भादो अमावस्या पर रामगढ़ के ढांढण गांव के शक्ति मंदिर में आए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह गांव के एक भवन में बैठे थे। इसी दौरान तीन लोगों ने पीछे से नीतेश के सिर पर हमला किया। आरोपी स्कॉर्पियो में बैठकर फरार हो गए।
नीतेश ने पुलिस को बताया कि उसका चूरू में चमनलाल भरतीय चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में हमला किया गया हो सकता है। पुलिस ने स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर जांच शुरू की। जांच में चूरू सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह मुख्य आरोपी निकला। पुलिस ने शेर सिंह और उसके दो साथी राजपाल और प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। शेर सिंह पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।